आपका शहर

भौंरासा थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित

Share

– त्योहारों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी विचार किया
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना प्रभारी प्रीति कटारे के मार्गदर्शन में एसआई नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में गणेशोत्सव, डोल ग्यारस एवं ईद मिलाद जैसे प्रमुख त्यौहारों को लेकर विशेष चर्चा की गई। जुलूस मार्गों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में एमजी रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी विचार किया गया। इस पर जल्द ही नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पार्षद भादर सिंह भाटिया, पार्षद अबरार गांधी, पार्षद अफजल मंसूरी, नगर वसूली पटेल यशवंत सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद बद्रीलाल लोधी, पूर्व पार्षद अजय यादव, राजेश लोधी, मुरारीलाल लोधी, मनोज जोशी, जीवन सिंह ठाकुर, संतोष गोस्वामी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अभय नागर, मुकेश कुमावत, मौसम माली, पटवारी अशोक चौहान, गोविंद नागर, सहित नगर की समस्त गणेश उत्सव समिति के सदस्य एवं शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button