राज्य
समुद्री जलीय जीव और वन्य जीव अवयवों की तस्करी का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

स्टेट टाइगर फोर्स की बड़ी कार्रवाई
भोपाल। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव के निर्देश पर मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा आसूचना तंत्र विकसित कर क्षेत्रीय इकाई इंदौर एवं वन्य-जीव कार्यालय इंदौर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को कपिल पिता मोहनलाल शर्मा को अत्यधिक मात्रा में वन्य जीव और वन्य जीव अवयवों को जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी कपिल को विशेष न्यायालय इंदौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिये जेल भेजा गया। आरोपी का कृत्य गंभीर वन अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें न्यूनतम 3 वर्ष एवं अधिकतम 7 वर्ष और न्यूनतम जुर्माना राशि 25 हजार रुपये से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। प्रकरण में विवेचना जारी है।




