देवास

सेवानिवृत्ति पर मकवाना का स्वागत किया

Share

 

शिप्रा (राजेश बराना)। बिचोली मर्दाना, इंदौर निवासी मदनलाल मकवाना के सेवानिवृत्त होने पर बालवीर हनुमान मंदिर परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें हार पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही त्रिवेणी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छोगालाल रेकवार, बाबू पटेल, पूर्व जनपद सदस्य राधेश्याम पवार एवं करणसिंह सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे।

Back to top button