अवैध हथियार लिए आदतन अपराधी को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार


देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा शहर में भय फैलाने और अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को इन बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा चौराहा के पास एक बदमाश लोहे का तेज धारदार सतुर लेकर लोगों को डरा रहा है और किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपित को घेर लिया। आरोपित आकाश पिता बनेसिंह मालवीय उम्र 24 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपित के हाथ से लोहे का धारदार सतुर जब्त किया गया।
सराहनीय कार्य: सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री चौरसिया, सउनि परवेज खान, प्रआर शैलेंद्र, आरक्षक अमित और अजय (थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




