देवास

रिटायरमेंट पर पेड़ संरक्षण का संकल्प

Share

 

 

देवास। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे “माँ के नाम एक पौधा” अभियान के तहत हरित मध्यप्रदेश को बढ़ावा देने के लिए सनफार्मा इंडस्ट्री से सेवानिवृत्त तुलसीराम पांचाल ने रिटायरमेंट के अवसर पर पौधा लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, जयदीप चौहान, कैलाश यादव, सईंद खान, ओ.पी. कारपेंटर, रोहित बागड़िया, मगनलाल परिहार सहित बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

तुलसीराम पांचाल ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के सबसे कीमती उपहार हैं और इन्हें विशेष अवसरों पर लगाना यादगार बन जाता है। सभी से अपील की गई कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों पर धरती माता के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Back to top button