खेत-खलियान

कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

Share

 

छह तहसीलों में किसानों के प्रशिक्षण वर्ग होंगे

देवास। कृषि उपज मंडी में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी की उपस्थिति में मां भारती एवं भगवान बलराम का पूजन कर बैठक की शुरुआत की।

भारतीय किसान संघ की दृष्टि से देवास जिले की तहसीलों में बचे हुए 6 तहसीलों के प्रशिक्षण वर्ग की तारीख तय हुई। 31 अगस्त के पहले सभी प्रशिक्षण वर्ग होंगे।

जिले में किसान संघ के माध्यम से लगभग 5000 पौधे लगाए जा चुके हैं। संघ की नागपुर बैठक के बाद मालवा प्रांत में एक और सह संगठन मंत्री रूप में दिनेश शर्मा को जवाबदारी मिली है। इनका मुख्यालय उज्जैन सम्भाग कार्यालय पर रहेगा। प्रथम देवास आगमन पर उनका साफा बांधकर, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का सही निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा, कि ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं का ठीक से प्रशिक्षण हो ऐसी व्यवस्था करें। 100 कार्यकर्ता से अधिक कोई भी प्रशिक्षण वर्ग में संख्या अधिक ना हो। वृक्षारोपण अधिक से अधिक संख्या में हो।

प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने बताया, कि राष्ट्र हित की चौखट में भारतीय किसान संघ राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर काम करता है। हमारा नारा है देश के भंडार भरेंगे और कीमत पूरी लेंगे। हमने देश के भंडार तो भर दिये अब सरकार की बारी है, कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देश के अन्नदाताओं को दे। अभी किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रांतीय सदस्य रामप्रसाद सूर्या, प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, संभागीय सहमंत्री बहादुरसिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष हुकुम पटेल, जिला मंत्री शेखर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष केदारमल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष नारायण मंडलोई, आनंद मेहता, चंपालाल मुकाती, गोकुल सिंह चौहान, सागरमल पाटीदार, हरीश मंडलोई, मूलचंद पाटीदार, सूर्य प्रकाश काका, हरीश राबडीया, ईश्वर पटेल, जगदीश मीणा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button