क्राइम

चाय की गुमटी से बिक रही थी शराब! आबकारी विभाग की दबिश में शराब जब्त, आरोपी फरार

Share

 

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में देवास जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी दल के द्वारा को वृत्त देवास अ में शाम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खटांबा के पास इंदौर भोपाल हाईवे पर अजय सेंधव अपनी चाय की गुमटी से अवैध मदिरा का विक्रय कर रहा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर चाय की गुमटी की तलाशी लेने पर एक लोहे के बॉक्स में भरी हुई 60 पॉवर कैन बीयर एवं एक बोरे में भरी हुई 150 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 57 बल्क लीटर देशी व विदेशी मदिरा (बीयर) विधिवत जब्त की गई।

आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधीनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्तशुदा मदिरा का बाजार मूल्य 18 हजार 450 रुपए है।

 

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव, प्रेम यादव मुख्य आरक्षक, राजा राम रायकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, निहाल खत्री, सैनिक, केदार चौधरी, संजय शर्मा सम्मिलित रहे।

Back to top button