• Tue. Jul 22nd, 2025

    विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया शाला निरीक्षण

    ByNews Desk

    Dec 7, 2022
    Share
    • बच्चों से बोर्ड पर हल करवाए सवाल, अबेकस क्लास की सराहना

    देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल सोलंकी ने किया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि श्री सोलंकी ने कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी शिक्षकों से बच्चों के शैक्षणिक स्तर अनुसार जानकारी ली। बच्चों से बोर्ड पर सवाल हल करवाए। बच्चों द्वारा जो चार्ट बनाए गए थे उन पर प्रसन्नता जाहिर की। विद्यालय परिसर की सफाई एवं बगीचे को अनुकरणीय बताया। श्री सोलंकी ने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और वार्षिक परीक्षा में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो। विद्यालय में विशेष रूप से चल रही अबेकस, शुद्ध लेखन एवं कम्प्यूटर क्लास के लिए उन्होंने शिक्षकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मोहनदास बैरागी, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान, मोहन केलवा उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *