इंदौर
निगम ने जर्जर मकान के विरुद्ध की रिमूवल कार्रवाई

– झोन 11 में 18 जर्जर मकानों पर रिमूवल कार्रवाई
इंदौर। आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में आज साउथ तोड़ा लाइफ लाइन रोड पर 18 जर्जर व खतरनाक मकानों के विरुद्ध जनहित में रिमूवल की कार्रवाई की गई।
झोन 11 भवन अधिकारी गीतेश तिवारी एवं भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने बताया कि जोन 11 अंतर्गत जीवन रेखा मार्ग साउथ तोड़ा पर 18 खतरनाक/जर्जर भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत मकानों को तोड़ने व अन्य के जर्जर एवं खतरनाक मकान पर रिमूवल कार्रवाई की गई। यह काफी ऊंचाई पर थे जिन्हें 2 पोकलेन और 4 जेसीबी के द्वारा तोड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक जिशान चिश्ती, प्रभारी रिमूवल बबलू कल्याण जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं निगम का अमला मौजूद थे।




