गुरुपूर्णिमा पर गुरुजन का किया सम्मान

देवास/क्षिप्रा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. बालकृष्ण बैरागी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य शेख साबिर सर ने की।
इस अवसर पर पं. बैरागी और पं. कृष्णकांत शर्मा को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपने विषय में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप भाटी, आदिल पठान, बाबूलाल पटेल, जितेन्द्र मालवीय, प्रवीण आशापुरे, रेणुका राठौर, उमा दुबे, कोमल चौधरी, लक्ष्मी गाडरिया, कार्यालय सहायक मनीष दीक्षित को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ और क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश कौशल द्वारा किया गया और आभार क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने व्यक्त किया।




