प्रशासनिक

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालय देवास के प्राचार्य देवेंद्र बंसल को भोपाल में किया सम्मानित

Share

 

देवास। शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र बंसल के मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षक साथियों के समर्पित भाव से विद्यार्थियों के हित में किये गए परिश्रम का प्रतिफल एक बार फिर गौर्वान्वित करने वाली उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ है।

गुरु पूर्णिमा पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास प्राचार्य देवेंद्र बंसल को सम्मानित किया। यह सम्मान विद्यालय की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम के लिए दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित इस समारोह में मध्यप्रदेश के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्राचार्य/शिक्षकों का सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं में दर्ज 113 तथा 12वीं में दर्ज 134 सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

Bhopal news

उल्लेखनीय है, कि पूरे मध्यप्रदेश में सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास सहित केवल 3 स्कूलों के कक्षा 10 वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है, जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उक्त 3 स्कूलों को 5-5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

Back to top button