नवागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल अल्प समय के लिए देवास आए

– कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
देवास। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अल्प समय के लिए हाटपिपलिया विधानसभा के ग्राम बांगर, देवास विधानसभा के भोपाल बायपास पर तथा सोनकच्छ विधानसभा के भौरासा फाटे आए। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव के नेतृत्व गिरते पानी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दुनिया में जिस देश, जिस समाज ने महिलाओं को सम्मान दिया, उन्हें आगे बढ़ाया, वह देश और समाज भी आगे बढ़ गया। हर वो देश जहां महिलाओं को सम्मान मिला वो दुनिया के नक्शे में अलग ही चमकते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके देश को उन देशों की कतार में खड़ा कर दिया, जहां एक तिहाई प्रतिनिधित्व महिलाएं करती हैं।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि आज समाज और देश को आगे ले जाने के लिए इस आदि शक्ति की जरूरत है, दुर्गा की जरूरत है, सरस्वती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री ने महिलाओं को देश की संसद व राज्य की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का ऐतिहासिक कानून बनाया है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को पूरा सम्मान देने के साथ उनको आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
नवागत प्रदेश के साथ भाजपा संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती का भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, देविप्रा पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नववोत्री, सुरेश सिलोदिया, मंजू शर्मा, शुभम चौहान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




