धर्म-अध्यात्म

गायत्री परिवार ने योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया

Share

 

प्रभात फेरी, सामूहिक योग और पौधारोपण का संकल्प, हर पीठ पर कार्यक्रम

देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की देवास शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में विभिन्न आयोजनों के साथ योग उत्सव मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर, गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर सहित अनेक प्रज्ञा संस्थानों पर योग कार्यक्रम हुए। प्रभात फेरी, योग सत्र, जागरूकता अभियान और पौधारोपण के संकल्प के साथ पूरे वातावरण को योगमय बना दिया गया।

सुबह गायत्री शक्तिपीठ की योग टीम ने प्रभात फेरी के रूप में योग रैली निकाली, जिसमें आमजन को योग अपनाने व स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। रैली के उपरांत योग सत्र का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत सामूहिक गायत्री मंत्र से हुई। योग शिक्षकों व देवकन्याओं ने विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाए। बीच-बीच में योग के महत्व पर जानकारी भी दी गई।

 

योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत ने कहा कि योग जीवन को सुलझाने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। प्रज्ञा पीठ संरक्षिका दुर्गा दीदी ने योग को ऊर्जा और आरोग्यता का स्रोत बताया। युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने पौधारोपण अभियान में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर मां वसुंधरा को हरी चुनरी ओढ़ाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व पूजन के साथ हुई। वेदमाता गायत्री, गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा का पूजन हुआ।

इस अवसर पर सोनकच्छ के पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार नि:स्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र सेवा में समर्पित एक अनुकरणीय संस्था है।

कार्यक्रम का संचालन देवकरण कुमावत और देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया पटेल ने किया। योग के विभिन्न आसनों के अभ्यास के साथ उनके लाभ भी बताए गए।

Yoga

कार्यक्रम पश्चात मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी का जन्मदिवस भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी परिजनों को प्रसाद व मिठाई वितरित की गई।

गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर योगाचार्य राधा चंदावाला ने सभी को योग से स्वस्थ रहने की विस्तृत जानकारी दी। संरक्षिका दुर्गा दीदी ने बताया कि अब प्रज्ञा पीठ पर नया हाल बन गया है, जिसमें नियमित योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित परिजन-
गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर पर इंद्रजीत शर्मा, मंजू पटेल, राजेंद्र मुकाती, उषा कुमावत, कामना पटेल, रामसिंह कुमावत, श्रद्धा निहाले, ममता कुल्हारे, दिलीप मिश्रा, मुनीश नामदेव, सचिन मंडलोई, कैलाशसिंह ठाकुर, निर्मला चौधरी, घनश्याम पंडित, लक्ष्मण पटेल उपस्थित थे।

गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर रेखा येवले, गोविंद कुंवर झाला, नीति श्रीवास्तव, रंजना दुबे, आरती शर्मा, रेखा दुबे, संध्या तिवारी, साधना पांचाल, निशा चौहान, ज्योति चौरे, विजेंद्रसिंह बेस, अरुणेंद्र सोनी, प्रकाश दुबे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश पंड्या एवं गायत्री प्रज्ञापीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेन्द्र पोरवाल ने सभी उपस्थित परिजनों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button