इंदौर

बिजली आपूर्ति शिकायत निवारण में आईवीआरएस नंबर अनिवार्य नहीं

Share

 

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराने में बिजली सर्विस क्रमांक यानि आईवीआरएस नंबर बताना कभी भी अनिवार्य नहीं किया गया है।

जोन, वितरण केंद्र पर फोन लगाकर या केंद्रों पर पहुंचकर आपूर्ति संबंधी शिकायत नाम, पते लिखाकर दर्ज कराई जा सकती है। कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर आईवीआरएस नंबर दर्ज करने पर सीधे आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज होती है। चार नंबर का बटन दबाकर कॉल सेंटर कर्मचारी से बात कर आपूर्ति संबंधी शिकायत बगैर आईवीआरएस नंबर बताए भी दर्ज कराई जा सकती है।

गत दिवस आपूर्ति संबंधी कुल शिकायतों में 10 प्रतिशत शिकायतें ऐसे हल की गई, जो उपभोक्ताओं द्वारा नाम, पते लिखाकर दर्ज कराई गई थी।

कंपनी प्रबंधन ने पुनः स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता सेवा और उपभोक्ता सुविधा के लिए सजग एवं समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है।

Back to top button