क्राइम

नशे में हुड़दंग कर रहे दो युवकों को पीपलरवां पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Share

देवास। जिले के पीपलरवां थाना क्षेत्र में नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर विवाद व हुड़दंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर लगातार कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा मांडवे ने शांति भंग करने वाले बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी पीपलरवां विजेन्द्र सोलंकी को निर्देशित किया।

गत दिवस राजाराम पिता बालचंद्र उम्र 23 निवासी सुरजना व सतीश पिता मानसिंह उम्र 24 साल निवासी सुरजना नशे की हालत में थाना परिसर के सामने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे। आपस में विवाद भी कर रहे थे। इन्हें पुलिस द्वारा काफी समझाया गया परंतु नहीं माने एवं ज्यादा उग्र होकर मरने-मारने पर उतारू होने लगे।

उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पीपलरवां पुलिस ने शांति भंग करने वाले दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय दंड संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

आरोपियों को 20,000-20,000 की राशि से 6 माह की अवधि के लिए फायनल बाउंड ओवर करवाया गया एवं जेल भेजा।

Back to top button