नगर निगम

नगर निगम ने किया शंकरगढ़ गोशाला में राधा अष्टमी का आयोजन

Share

देवास। शंकरगढ़ गोशाला में रविवार को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा रानी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बेसिक्स संस्था, संरक्षण संस्था एवं अभिरंग संस्था के सदस्य, श्रद्धालु एवं गोसेवक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर राधा रानी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। गोशाला निगम नोडल अधिकारी हरेंद्रसिंह ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

श्री ठाकुर ने राधा रानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि राधा रानी भक्ति, प्रेम और त्याग की प्रतीक हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपने अटूट प्रेम और निस्वार्थ समर्पण से हमें यह संदेश दिया कि सच्चा प्रेम हमेशा पवित्र और करुणामय होता है। उनका जीवन हमें सेवा, भक्ति और करुणा का मार्ग दिखाता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से गोशाला संचालक बसंत वर्मा, संदीप बैरागी, बेसिक्स संस्था से शाहनवाज, संरक्षण संस्था से रूपाली पटेल एवं पीयूष पटेल, आयुष कुमार, सत्यम गुर्जर, कृष पटेल, आश्विन पटेल, आयुष भाई, दीपक भाई सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन गूंजते रहे। गोमाता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button