स्वास्थ्य
कल लगेगा शासकीय अस्पताल में शिविर
कन्नौद। शासन के निर्देशानुसार रविवार को सिविल अस्पताल कन्नौद में विकलांगता शिविर लगाया जाएगा। इसमें दिव्यांगजनों के परीक्षण उपरांत प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इस कैंप में अस्थि रोग, सर्जिकल, नाक, कान, गला एवं नेत्र रोग के विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय देवास से आएंगे, जो अस्थि बाधित, नाक, कान, गला, सर्जिकल एवं नेत्र दिव्यांगता के प्रमाणपत्र बनाएंगे। उपरोक्त जानकारी बीएमओ डॉ लोकेश मीणा ने दी।


