क्राइम

देवास में आबकारी विभाग का एक्शन मोड, अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई, शराब और वाहन जब्त

Share

 

देवास। जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की मुहिम लगातार तेज़ी पकड़ रही है। विभाग की सक्रियता और सतत निगरानी का ही परिणाम है कि अवैध शराब के कारोबारियों की कमर टूट रही है।

हाल ही में की गई कार्रवाई में न केवल लाखों रुपए की अवैध मदिरा जब्त की गई, बल्कि दो वाहन भी पकड़ में आए। विभाग द्वारा की जा रही ये लगातार छापामार कार्रवाइयां निश्चित ही जनहित में एक साहसिक पहल है, जो नशामुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम है। ऐसे प्रयासों से अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना है।

Excise department dewas

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 5 जून को आबकारी वृत्त देवास ब में बरखेड़ा, बरोठा क्षेत्र में अवैध शराब का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमे 2 जुपिटर वाहन, 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, 20 केन बियर, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 50 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।

कुल 4 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 2 लाख 29 हजार रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल, आशीष, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, संतोष सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button