Dewas प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल

देवास। शहर में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और सर्वधर्म सद्भावना के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था देवास यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 31 मई को शाम 5 बजे प्रतिभा सम्मान और करियर मार्गदर्शन समारोह इनोवेटिव पब्लिक हासे स्कूल में आयोजित किया जा रहा है।
इसमें अतिथि डॉ. सनवर पटेल अध्यक्ष मप्र.ल वक्फ बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा ), रायसिंह सेंधव अध्यक्ष भाजपा जिला देवास, डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े (कुलपति) अमलतास विश्वविद्यालय, मनोज राजानी अध्यक्ष शहर कांग्रेस देवास, अंसार अहमद हाथी वाले पूर्व सभापति, डॉ. एसपीएस राणा प्राचार्य केपी कॉलेज उपस्थित रहेंगे।
संस्था द्वारा एमपीबोर्ड/सीबीएसई की कक्षा 10वी एवं 12वी में 70 प्रतिशत से अधिक अंक एवं कक्षा 8वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 25 स्कूलों के 279 बच्चों का सम्मान किया जाएगा एवं करियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रतिभावान बच्चों को 51000 रुपए के नगद पुरस्कार के साथ मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र अतिथिगण के हाथों वितरित किए जाएंगे।




