इंदौर
29 मई को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

इंदौर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 29 मई महाराणा प्रताप जयंती, छत्रसाल जयंती के अवकाश के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी क्षेत्र में इंदौर जिले के 64 और मालवा निमाड़ के सभी 434 बिजली बिल भुगतान केंद्र 29 मई गुरुवार को कार्यालय अवधि के दौरान देयकों की अदायगी के लिए खुले रहेंगे। इसके अलावा बिजली उपभोक्ता देयकों का कैशलेस तरीके से भुगतान भी पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड इत्यादि माध्यमों से कर सकते हैं।
कैशलेस बिजली बिल भुगतान पर प्रत्येक बिल पर निर्धारित छूट प्रदान की जाती है।




