इंदौर

बिजली कंपनी का 22 हजार 966 करोड़ का बजट पारित

Share

 

– संचालक मंडल की मीटिंग में लिया फैसला, उपभोक्ता सेवाओं पर जोर

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग सोमवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा सचिव और कंपनी के चेयरमैन अविनाश लवानिया भोपाल से व अन्य सदस्य वर्चुअल भी शामिल हुए।

इस मीटिंग में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 कुल 22 हजार 966 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट रखा गया। मीटिंग में ऊर्जा सचिव व अन्य सदस्यों ने बजट को अनुमोदित किया।

इस अवसर पर ऊर्जा सचिव श्री लवानिया ने कहा, कि पश्चिम क्षेत्र कंपनी का कार्य अच्छा है। स्मार्ट मीटर योजना के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए। इस मौके पर कर्मचारी कल्याण, नई भर्ती प्रकिया, आरडीएसएस और एसएसटीडी के कार्यों, नए बोर्ड सदस्यों के नामांकन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।

इस बजट में 22 हजार 346 करोड़ राजस्व बजट और 620 करोड़ रुपए कैपेक्स कार्यों के लिए हैं। कुल बजट में से 91 प्रतिशत राशि बिजली खरीदी पर व्यय होगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह नेबलॉस घटाने के लिए किए जा रहे प्रयास, उपभोक्ता सेवाओं में वृद्धि आरडीएसएस के तहत हो रहे कार्यों, ग्रामीण क्षेत्र में मीटरीकरण की योजना, स्मार्ट मीटरीकरण, विभागीय जांच इत्यादि विषय पर विचार रखे।

इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह, ऊर्जा विभाग के ओएसडी विजय गौर, वित्त विभाग के उपसचिव आरआर मीणा, आईआईएम से डॉ. प्रशांत सालवन, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, मुख्य वित्त अधिकारी अजयपाल सिंह अवास्या, उप निदेशक बजट शोभित सक्सैना, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी आदि ने विचार रखे।

Back to top button