क्राइम

सोनकच्छ क्षेत्र के घट्टिया भाना में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, प्रकरण दर्ज

Share

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

24 मई को आबकारी की टीम द्वारा सोनकच्छ क्षेत्र में गस्त कर संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की गई तथा ग्राम घट्टिया भाना में कार्यवाही की गई, जिसमें एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से 2 पेटी और 20 पाव कुल 120 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।

उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा का मूल्य लगभग 9000 रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक निकिता परमार, अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

Back to top button