आपका शहर

हैहय कलचुरी महासभा जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

Share

सीहोर। अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की मध्य प्रदेश इकाई के द्वारा जिला सीहोर की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण पद सम्मान समारोह क्रिसेंट ग्रीन गार्डन रिसॉर्ट सीहोर में संपन्न हुआ। इसमें सीहोर के जिला कार्यकारणी के पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

जिलाध्यक्ष सीहोर कुमेरसिंह जायसवाल, जिला महासचिव कार्यालय डॉ. विजेंद्र जायसवाल, जिला महासचिव संगठन शैलेंद्र मालवीय नसरुल्लाहगंज, जिला महासचिव प्रचार डॉ. चंद्रपाल जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र राय बंटी, साथ ही धार्मिक आयोजन प्रकोष्ठ पद पर महिला प्रदेश अध्यक्ष भजन प्रवाहिका नीलम जायसवाल को मनोनीत किया गया है।

प्रदेश के प्रचार मंत्री हरिराम राय ने जिला सीहोर की कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं धार्मिक आयोजन प्रकोष्ठ की महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलम जायसवाल को भी शपथ दिलाई।

हैहय कलचुरी महासभा

इस अवसर पर नीलम ने कहा, कि मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। मेरा सौभाग्य है जो मुझे धार्मिक आयोजन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्रीमद्भागवत गीता में अर्जुन को उपदेश देते हैं हुए भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि अर्जुन तेरा अधिकार सिर्फ़ कर्म करने में है न की फल में। फल देना या न देना यह तो मेरे हाथ में है, इसलिए हे! अर्जुन तू कर्म करता चल फल की इच्छा न रख। इसी प्रकार हम सभी समाज बंधुओं को भी अच्छे कर्म करते जाना है। समाज की सेवा करना है। धर्म के रास्ते पर चलना ही हमारा कर्तव्य है। पूरी निष्ठा के साथ हमें समाज सेवा करना है।

मुख्य अतिथि हरिराम राय, ओपी चौकसे, अशोक शिवहरे, अरविंद राय भोपाल, परमानंद राय, प्रदीप भिझोरिया सीहोर, शंकरलाल जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष इछावर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों का जिला सीहोर कार्यकारिणी की ओर से शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। आभार देवेंद्र राय ने माना।

Related Articles

Back to top button