इंदौर

बिजली कंपनी के पेंशनरों की मंहगाई राहत में बढ़ोतरी

Share

 

इंदौर। राज्य शासन के निर्देशों के पालन में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी पेंशनरों को दी जाने वाली महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है।

कंपनी के संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के अनुमोदन उपरांत आदेश जारी कर दिए हैं। महंगाई राहत में बढ़ोतरी मार्च 25 से की गई है। अतः दो माह का एरियर भी देय होगा। नए आदेश के अनुसार छठें वेतनमान के पेंशनरों को पहले की राहत 239 में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद महंगाई राहत अब 246 प्रतिशत मिलेगी।

इसी तरह सातवें वेतनमान के पेंशनरों को पहले की राहत राशि 50 प्रतिशत के स्थान पर नए आदेश के बाद 53 प्रतिशत महंगाई राहत राशि प्रदान की जाएगी। इससे करीब पश्चिम क्षेत्र कंपनी से जुड़े करीब 15500 पेशनरों को प्रतिमाह 800 रूपए से लेकर 2 हजार रूपए तक का लाभ होगा।

Back to top button