आपका शहर

देवास में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर जश्न, गजरा गियर चौराहे पर हुई आतिशबाजी

Share

– शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया विजय उत्सव

देवास। भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिन्दूर की उपलब्धि से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में देवास शहर के वार्ड क्रमांक 30 के नागरिकों ने गजरा गियर चौराहे स्थित अमर शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर हर्ष और गौरव को प्रकट किया।

इस अवसर पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में पार्षद शीतल गेहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर जवानों को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्षद शीतल गेहलोत ने कहा, कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस, सूझबूझ और देशभक्ति का प्रतीक है। यह सिर्फ एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व और आत्मबल की जीत है। हमारे जवान सीमाओं पर जिस साहस से देश की रक्षा करते हैं, हम उनके त्याग को कभी नहीं भूल सकते। हम भारतीय सेना को प्रणाम करते हैं और हर देशवासी से अपील करते हैं, कि वे सेना के सम्मान में एकजुट रहें।

 

कार्यक्रम में वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Back to top button