• Mon. Aug 11th, 2025

    मुख्यमंत्री संबल योजनान्तर्गत 59 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख के स्वीकृति पत्र सौंपे

    ByNews Desk

    Apr 30, 2025
    Dewas news
    Share

    देवास। मप्र शासन की समग्र जनकल्याण योजना संबल के श्रमिक परिवारों के मुखिया की मृत्यु उपरांत 2 लाख की राशि एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख की राशि के नगरीय सीमा क्षेत्र के 59 हितग्राहियों को 1 करोड़ 22 लाख के स्वीकृति पत्रों का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरबन जिला धार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ते हुए विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा निगम बैठक हाल में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

    Dewas news

    इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा, कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा निर्धन तबके के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें संबल योजना महत्वपूर्ण होकर इसमें मृतकों के परिवार को संकट के समय में आर्थिक सहायता हेतु राशि का वितरण किया जा रहा है।

    Nagar nigam dewas

    इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल, विशाल जगताप आदि सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।