– पार्टी को मजबूती प्रदान करने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में समर्पित होकर कार्य करने का किया आह्वान
देवास। आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन देने के लिए पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.अरुण कुमार कमलाकर बापट प्रदेशभर में सतत दौरा कर रहे हैं। इसके अंतर्गत देवास रेस्ट हाउस में संगठन को लेकर बैठक ली।
पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन देते हुए आम लोगों की समस्याओं को, मुद्दे को हल करने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। पार्टी के लिए तन-मन और धन से समर्पित होकर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीपक मालवीय, पूर्व नगर अध्यक्ष सलमान सदर, डॉक्टर विंग जिला अध्यक्ष डॉ. आरपी झाला द्वारा संगठन को लेकर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के आगामी विस्तार हेतु चर्चा की गई। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।