इंदौर

शिमला और कोल्हापुर में खेलेंगे बिजली कम्पनी के खिलाड़ी

Share

इंदौर। अखिल भारतीय विद्युत मंडल 46वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धा हिमालय प्रदेश की राजधानी शिमला और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित की जा रही है। इसमें पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर के खिलाड़ी भी एमपी पावर टीम के लिए चयनित किए गए हैं।

कोल्हापुर में 16 अप्रैल से होने वाली राष्ट्रीय खेल गतिविधियों में कैरम स्पर्धा के लिए इंदौर से महिला वर्ग में अंकिता माहेश्वरी और प्रियंका गुर्जर का चयन हुआ है। वहीं पुरुष वर्ग में गोपाल चौहान कैरम खेलेंगे।

कोल्हापुर में ही एथलेटिक्स के लिए विजय तिवारी और भूरिया ओसारी भाग्य आजमाएंगे। शिमला में 26 अप्रैल से होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर के खिलाड़ी राहुल चौहान, अवधेश यादव और रवि भदौरिया भाग लेकर पश्चिम क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Shri shri ravishankar vidya mandir, indore

इन खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रबंध निदेशक अनुप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, संयुक्त सचिव संजय मालवीय आदि ने बधाई दी है।

Back to top button