नवमी पर हुए जगह-जगह हवन, कन्या पूजन और भंडारे हुए


भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नवमी पर मंदिरों व पंडालों में हवन-यज्ञ एवं कन्या पूजन के साथ भंडारा किया गया। नगर में लाल माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, अंबे माता मंदिर, शक्तिमाता मंदिर, संत तुलसी मार्ग पर स्थित नौ देवियों के मंदिर पर हवन-पूजन किया गया।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के वसूली पटेल यशवंत सिंह राजपूत द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर एवं शक्ति माता मंदिर पर हवन किया गया। वही नगर के शक्ति माता मंदिर, न्यू लायंस क्लब बस स्टैंड, अमरनाथ क्लब, गोल्डन क्लब पंडाल अन्नपूर्णा चौक भौंरासा द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में नगरवासी पहुंचे और प्रसादी का लाभ लिया। नगर परिषद संजय जोशी के द्वारा हवन करवाया गया।
नगर में संपन्न हुए भंडारों में काफी भीड़ देखी गई व नौ दिन तक चले इन आयोजनों में कई कार्यक्रम हुए। नवमी पर भंडारा, यज्ञ के साथ नवरात्रि का समापन हुआ। नगर में बैठी नवदुर्गा उत्सव समितियों में नगर परसाई मनोज जोशी के द्वारा हवन-पूजन संपन्न कराए गए।




