राज्य

Sehore news शासकीय महिला आईटीआई में रोजगार कैंप 8 अप्रैल को

Share

– कैंप में की जाएगी 1250 पदों पर भर्ती

सीहोर। शासन के निर्देशानुसार रोजगार विभाग द्वारा युवा संगम के तहत सीहोर स्थित शासकीय महिला आईटीआई कॉलेज में 8 अप्रैल को प्रात: 10:30 से 3 बजे तक रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस रोजगार कैंप में निजी क्षेत्र की एलटी क्विस क्रॉप प्रालि, शिवशक्ति एग्रीटेक लि, जीएसएस प्रीलि, हेटेराईज इंफोटेक प्रालि, कोडरविंग, नवभारत फर्टिलाइजर, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि कम्पनियों द्वारा 1250 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।

Back to top button