राजनीति

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में बूथ मजबूती पर दिया जोर

Share

कन्नौद। भाजपा मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक ग्राम सिरसोदिया में संपन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, जिला महामंत्री गोपाल चौधरी एवं उमेश गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष चंदनसिंह दांगी, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष जयपाल चौधरी आदि शामिल थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर ने स्वागत भाषण दिया। जिलाध्यक्ष व अन्य वक्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य एवं बूथ मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ललित गुर्जर ने किया। आभार मंडल महामंत्री दिनेश लोवंशी ने माना। इस दौरान भारमल पटेल, सरपंच हीरालाल सोलंकी, केदार परमार, सुरेश वर्मा, हरिशंकर प्रजापत, गंगाबिशन वर्मा, मयूर बैरागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button