देवास

प्रदेश कर्मचारी संघ ने माता चामुंडा देवी के दर्शन कर संगठन विस्तार की रणनीति बनाई

Share

देवास। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवास स्थित चामुंडा माता टेकरी पर दर्शन व पूजन कर प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राजकुमार चंदेल, मंत्री सहज सरकार, समंदर सिंह चौहान, अजय कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के जिला स्तर तक विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। देवास-शाजापुर जिले में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान की योजना पर विचार-विमर्श किया गया।

Amaltas hospital

प्रदेश मंत्री सहज सरकार ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया, कि जिले में संगठन विस्तार की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। वहीं, उज्जैन संभाग की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और संभाग के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में कर्मचारी नेता समंदर सिंह चौहान ने जानकारी साझा की।

Back to top button