देवास

कमलसिंह गुर्जर बने पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Share

 

टोंकखुर्द (निर्भय सिंह कराड़ा)। पथिक सेना संगठन ने अपने राष्ट्रीय संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. कुलदीप सिंह महुवा ने अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह गुर्जर (गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर) को पथिक सेना संगठन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से गुर्जर समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए संगठन को बधाई दी है। कमलसिंह गुर्जर की संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। उनके राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में अधिक प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।

गुर्जर समाज के लोगों ने इस अवसर पर महावीर पोसवाल, डॉ. कुलदीप सिंह महुवा और कमलसिंह गुर्जर को शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Back to top button