क्राइम

होली पर हंगामा करने वालों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

देवास। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल ने थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देश दिए कि शांति भंग करने वालों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए।

गेल गैस पंप रोड पर मचा रहे थे हंगामा, पुलिस ने दबोचा-
पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र की टीम लगातार शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च को सूचना मिली कि मधुमिलन चौराहा, देवास के पास गेल गैस पंप रोड पर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गोविन्द कुसमारिया (18) निवासी अयोध्या बस्ती, देवास एवं दीपक मालवीय (20) निवासी अयोध्या बस्ती, देवास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, प्रधान आरक्षक घनश्याम और श्याम मालवीय की अहम भूमिका रही।

Back to top button