नगर में पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा अखंड दीपक प्राकट्य शताब्दी एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में पूरे भारत में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है।
इसी क्रम में यात्रा आज इंदौर-भोपाल हाइवे पर स्थित मां गायत्री मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा आरती व पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।
यात्रा नगर के बजाज साहब के चोपड़े पर पहुंची, जहां सर्वप्रथम पूजन किया गया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए यात्रा बस स्टैंड, छोटा हनुमान चौक, रपट, बड़ा हनुमान चौक, चौधरी मोहल्ला, माली मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। नगरवासियों ने यात्रा का हर घर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
टंकी चौराहा होते हुए यात्रा पुनः गायत्री मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजन एवं आरती के साथ समापन किया गया। इस शुभ अवसर पर समस्त गायत्री परिवार के सदस्य एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





