धर्म-अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर भगवान हाटकेश्वर महादेव का होगा अभिषेक पूजन

Share

देवास। महाशिवरात्रि, भगवान शिव की उपासना का सबसे बड़ा पर्व, पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।

यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह संपन्न हुआ था।

इस शुभ अवसर पर 26 फरवरी को दिनेशचंद्र नागर एवं परिवार द्वारा भगवान हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पूजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया, कि धर्मशास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। यह दिन साधना, उपासना और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। भगवान हाटकेश्वर महादेव को भगवान शिव का दिव्य स्वरूप माना जाता है, जो संहार और सृजन के प्रतीक हैं। इनके पूजन से गृहस्थ जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

महाआरती भी होगी-
भगवान हाटकेश्वर महादेव के मंदिर में भक्तों के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। पूजन विधि के अंतर्गत विशेष अभिषेक, रुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन और महाआरती संपन्न होगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारें और भगवान हाटकेश्वर महादेव के दिव्य श्रृंगार दर्शन, आरती एवं प्रसाद का लाभ लें।

स्थान: श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर, श्रीकृष्ण नगर
⏳ समय: दोपहर 2:00 बजे से
🕉️ महाआरती: शाम 5:30 बजे

 

Back to top button