किराना व्यापारी आनंद कहार हत्याकांड में मुख्य आरोपी रूपेश कहार ने साथी के साथ कोर्ट में किया सरेंडर

देवास। कुम्हार गली में 18 जनवरी को हुए किराना व्यापारी आनंद कहार हत्याकांड में मुख्य आरोपी रूपेश कहार ने मंगलवार को अपने साथी विकास उर्फ विक्की ठाकुर के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रूपेश पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
पहले ही 6 आरोपी गिरफ्तार-
इस मामले में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस की अलग-अलग टीमें रूपेश की तलाश में जुटी थीं, लेकिन वह फरार था।
कुम्हार गली में बस स्टैंड के पास आनंद कहार की हत्या रुपए के लेन-देन को लेकर की गई थी। इस वारदात में सोनू रायकवार ने आनंद पर गोली चलाई, जबकि रूपेश कहार ने तलवार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल आनंद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक भेरुगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रूपेश कहार और विक्की ठाकुर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।




