नगर निगम
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 14 अक्टूबर को फिर से सभी वार्डों में कैंप
देवास। निगम सीमा क्षेत्र के 45 ही वार्डों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 14 अक्टूबर को पुन: कैंप लगाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर 9 अक्टूबर को कैंप लगाए गए थे, उन्हीं स्थानों पर पात्रता पर्ची, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं के लिए नगर निगम द्वारा कैंप लगाया जाएगा। सभी पात्र हितग्राही कैंप में जाकर अपना आवेदन कर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। सभी पात्र दस्तावेज प्रस्तुत कर आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राही ले सकते हैं।