राजनीति

शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस ने मकर संक्रांति पर किया तिल-गुड़, पतंग का वितरण

Share

Dewas news

देवास। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी शहर जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व का आयोजन जवाहर चौक पर उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन में शहर के नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुधीर शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सुमन ने बताया, कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं को हजारों पतंग निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही नागरिकों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए तिल-गुड़ भी वितरित किया गया।

बच्चों ने पतंग उड़ाने का आनंद लिया और तिल-गुड़ का स्वाद चखा। उपस्थित लोगों ने कांग्रेस के इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इनमें नजर शेख, विक्रम पटेल, संतोष मोदी, चंद्रपालसिंह सोलंकी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा, डॉ. रितेश शर्मा, मुन्ना सरकार, रविंद्र सोनी, सतीश पुजारी, उमेश कहार, निलेश वर्मा, नवीन सोलंकी, जितेंद्र मालवीय, लुकमान अली, सुनील सोलंकी, और दीपेश हरोड़े प्रमुख थे। सभी नेताओं ने बच्चों के बीच समय बिताया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button