देवास

क्षिप्रा वाटिका में हुआ पौधारोपण

Share

शिप्रा। पंचतत्व फाउंडेशन की सुश्री शिप्रा पाठक दीदी उप्र के मार्गदर्शन में आज सिल्वर पार्क क्षिप्रा में मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के तत्वधान में विनोद पांचाल द्वारा मां क्षिप्रा वाटिका के नाम से पौधारोपण किया गया।
इसमें कई प्रकार की प्रजाति के फलदार पौधे लगाएंगे। आम, अमरूद, बदाम, आंवला, नीम, पीपल आदि प्रजाति से पौधों का शुभारंभ किया। सिल्वर पार्क कॉलोनी के सदस्यों को प्रेरणा दी गई कि हर घर पर अपने बालक-बालिका के जन्म उत्सव पर एक पौधा जरूर लगाएं, उसकी देखभाल बच्चे जैसी करें। इस अवसर पर मां क्षिप्रा बचाओ समिति अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, विनोद पांचाल, मोना पांचाल, रितू सोनी, हर्षा खर्चे, रीना सोलंकी, मोहनलाल सोनी, विश्वासराव जाधव, आदित्य पंचाल, कायरा सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button