स्पोर्टस

विद्या से मस्तिष्क विकास और खेल से शारीरिक व्यक्तित्व विकास- डॉ. सोनकर

Share

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती की योजना अनुसार इंदौर विभाग की विभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर को किया गया।

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में टीना अनिल चावड़ा भंवरनाथ मंडल अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि के रूप में वर्षा दीदी प्राचार्या सविमं जवाहर चौक देवास, जाधुसिंह चौधरी प्राचार्य सविमं देपालपुर, चिन्तेश नागर प्राचार्य सविम पीपलरावां उपस्थित थे। अध्यक्षता जमनालाल माली अध्यक्ष गणेश शिक्षण समिति ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कबड्डी के मैदान का पूजन किया गया। समस्त खिलाड़ियों से परिचय किया तथा प्रथम मैच की शुरुआत अतिथियों द्वारा टॉस कर के की गई। आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजेश सोनकर, विशेष अतिथि के रूप में अनिल चावड़ा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि, संजय जोशी अध्यक्ष नगर परिषद, जयसिंह ठाकुर उपाध्यक्ष नगर परिषद, प्रवीण पाराशर विभाग समन्वयक इंदौर विभाग उपस्थित थे।

कबड्डी निर्णायक मंडल एवं समस्त विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समस्त विजेता टीमों को विधायक द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि विधायक डॉ सोनकर द्वारा अपने आशीर्वचन में कहा, कि खिलाड़ी की तपस्या कभी व्यर्थ नहीं जाती। खिलाड़ी का जीवन एक नियमित दिनचर्या का श्रेष्ठ उदाहरण होता है, जो उसे जीवन में श्रेष्ठ प्रदान करता है। खेल से शारीरिक विकास होता है एवं शारीरिक विकास ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को विकसित करता है।

अतिथियों का स्वागत मनोज जोशी उपाध्यक्ष गणेश शिक्षण समिति, मुकेश माली कोषाध्यक्ष, यशवंतसिंह राजपूत सदस्य ने किया। अतिथि परिचय अनंतनारायण निगम प्रधानाचार्य सविमं भौंरासा एवं संचालन प्रदीप कुमार कारपेंटर ने किया। आभार जमनालाल माली ने माना।

Back to top button