• Sat. Aug 16th, 2025

    मनुष्य शरीर पाकर ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है- सुश्री धामेश्वरी देवी

    ByNews Desk

    Apr 26, 2024
    dhameshwari devisatsang
    Share

    देवास। जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका धामेश्वरी देवी की 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन 5 मई तक श्रीराधा गोविंद धाम, गणेश मंदिर राजाराम नगर में शाम 7:30 से 9:30 बजे किया जा रहा है।

    प्रवचन के प्रथम दिवस देवीजी ने शास्त्रों के प्रमाणस्वरूप बताया, कि 84 लाख प्रकार की योनियों में मनुष्य शरीर सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि भगवान ने मनुष्यों को ज्ञान शक्ति दी एवं कर्म करने की शक्ति प्रदान की। इससे ईश्वर रूपी अंश को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा अगर मनुष्य देह पाकर ईश्वर रूपी आनंद को प्राप्त नहीं किया तो मनुष्य शरीर छूटने पर 84 लाख प्रकार की हीन योनियों में भटकना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा मनुष्य देह देवदुर्लभ होता है। इसी मनुष्य देह को स्वर्ग के देवता भी चाहते हैं, क्योंकि कर्म करने का अधिकार केवल मनुष्य देह में ही संभव है, अन्य सभी योनियां भोग योनियां हैं। साथ ही यह मनुष्य देह क्षणभंगुर भी है।

    dewas news

    प्रवचन के अंत में श्री युगल सरकार की आरती हुई। बड़ी संख्या में भक्तगणों ने आध्यात्मिक लाभ लिया। प्रवचन श्रृंखला धारावाहिक होने से प्रतिदिन सुनना अनिवार्य होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *