स्पोर्टस

राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश की टीम ने जीता रजत पदक

Share
  • फायनल मैच हुआ गुजरात व मध्यप्रदेश के मध्य 

देवास। अहमदाबाद (गुजरात) में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। मप्र की टीम फायनल मैच तक पहुंची, जहां उसे गुजरात के हाथों पराजय झेलना पड़ी। मप्र की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ।

मध्यप्रदेश की टीम में जय मीणा, राजवीर नागर, अभिषेक परिहार, योगेश चौधरी, आदित्य दुबे शामिल थे। टीम के कोच विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते व मैनेजर प्रीति पवार थीं। प्रदेश के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान, राधेश्याम सोलंकी, कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, रायसिंह सैंधव, श्रीकांत उपाध्याय, राजेश यादव, प्रयास गौतम, श्रीमती संतोष परिहार, गौरव कदम, प्रवीण सांगते, एसएन नामदेव, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button