स्पोर्टस

देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक सभा संपन्न, दिनेश पांचाल बने चेयरमैन

अपना क्रिकेट ग्राउंड नहीं होने से बढ़ रहा आर्थिक बोझ, निजी स्कूल के मैदान पर करना पड़ रहा अनुबंध, वार्षिक सभा में उठा मुद्दा

Share

देवास। देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा रविवार को इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

क्रिकेट की यह खबर भी आपको पसंद आएगी: कम संसाधन, बड़ा जुनून- क्रिकेट पिच पर देवास की बेटियों की बादशाहत

बैठक में एसोसिएशन की वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा की गई, विभिन्न आयु वर्गों की चयन समितियों का गठन किया गया, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार करते हुए दिनेश पांचाल को एसोसिएशन का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शहर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए स्थायी क्रिकेट ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

संबंधित खबर: 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी

सभा की शुरुआत में अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सिकरवार का स्वागत कुमेर सिंह वर्मा, भगवान सिंह जाधव एवं सदाकत अली ने किया। इसके बाद सचिव अरुण रघुवंशी ने एसोसिएशन की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी।

ये भी पढ़ें: Cricket जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को करवाना होगा पंजीयन

बैठक में अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-18 चयन समिति के लिए राहुल लखमानी, सचिन शर्मा, कामिल खान, इंद्रजीत सिंह और आयुष भूतरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अंडर-22 एवं सीनियर टीम चयन समिति में श्रीकांत बक्शी, कुमेर सिंह वर्मा, मनोज शर्मा और मुकेश मिश्रा को शामिल किया गया। अनुशासन समिति में आई.के. शेख, भगवान सिंह जाधव, श्रीकांत उपाध्याय और सय्यद मकसूद अली को सदस्य बनाया गया।

कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसी दौरान उन्होंने बताया कि देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पास अपना क्रिकेट ग्राउंड नहीं है। खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए हर वर्ष निजी स्कूल के मैदान का अनुबंध करना पड़ता है, जिससे एसोसिएशन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। 

खबर में पढ़ें, देवास के खिलाड़ियों का जलवा: MPL 2026: देवास के 6 खिलाड़ियों पर लगी बोली, करोड़ों के मंच पर दिखेगा हुनर

उन्होंने कहा कि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन को स्थायी क्रिकेट ग्राउंड उपलब्ध कराया जाना समय की आवश्यकता है। बैठक में सदस्यता शुल्क सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

सभा के दौरान सर्व शिक्षा अभियान अनुदान समिति का सदस्य बनने पर मनोज श्रीवास्तव, देवास जिला अभिभाषक संघ के सचिव निर्वाचित होने पर चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) तथा बैंक नोट प्रेस देवास में शासकीय सेवा में चयनित होने पर इंद्रजीत सिंह राठौर का सम्मान किया गया। साथ ही दिवंगत सदस्य स्व. विकास जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया। 

अंपायर बनने की प्रेरक कहानी अवश्य पढ़ें:  बीसीसीआई अंपायर की परीक्षा में सचिन पाराशर चयनित 

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से दिनेश पांचाल को देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सय्यद मकसूद अली ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनोज शर्मा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विनोद जायसवाल, आदिल पठान, ज्ञानचंद लखानी, जय लछवानी, श्रीकांत बक्शी, श्रीकांत उपाध्याय, सुभाष पांडे, मुजीब शेख, सुनील जोशी, राजेंद्र पाटीदार, आशीष सिंह, शोएब खान, शुभम शेरा, सदाकत अली, मुकेश सिंह, अनुज, आशीष आशापुरे सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button