देवास

ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में 55.6 लाख की लागत की सड़क का भूमिपूजन

Share

Dewas news

क्षिप्रा/इंदौर (राजेश बराना)। ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में 55.06 लाख की लागत की सड़क का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किया गया।

रेलवे स्टेशन बरलाई जागीर से ग्राम बरलाई जागीर तक की सड़क की मांग ग्रामीणों द्वारा बरसों से की जा रही थी, जिसे कैबिनेट मंत्री श्री सिलावट द्वारा मंजूर करवाकर आज उसका भूमि पूजन करवाया गया।

Dewas news
भूमिपूजन का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में रखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष रामकन्याबाई मानसिंह चौहान, जनपद सदस्य अल्का राकेश डाबी, मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री रवि बाजपेयी, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यशवंत डाबी, पंचायत सरपंच वंदना सुदीप उपाध्याय,
उप सरपंच लीलाबाई रमेशचंद्र डाबी, मुख्य कार्यकर्ता शंकरलाल चौहान, संजय धनेचा, जीवन डाबी, बबलू डाबी, मोहन डाबी, पूर्व सरपंच सुरेश डाबी, लाखन चौहान, रवि पटेल, संतोष चौधरी, रवि परमार, महेश डाबी, संतोष सोलंकी, रामप्रसाद बोडाना, दिलीप बोडाना, मुकेश सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पंचायत सदस्य लोकेश चौहान ने किया। आभार उप सरपंच लीलाबाई रमेशचंद्र डाबी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button