देवास

छाबड़ा की परंपरा निभाई, पशुओं का किया श्रृंगार

Share

Dewas news

देवास। जिले के ग्राम के कांकुण्ड में परंपरा के अनुसार प्राचीन काल से ही छाबड़ा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी पहले गोवर्धन पूजा की गई, फिर पशुओं को सजाया गया।

छाबड़ा बनाने के बाद गांव के पटेल साहब के यहां पूजन किया। बड़ी संख्या में ढोल नगाड़ा के साथ गांव का भ्रमण किया। इसके बाद छाबड़ा गायों को खिलाया गया। छाबड़ा को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के ग्रामीण आए। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पटेल राजकुमार, राहुल, मोहन, राजेंद्र सिंह दा साहब, नाथू, कालू सभी पटेल के यहां पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button