आपका शहरदेवासराजनीति

आप पार्टी ने मनाई शहीद भगतसिंह की जयंती

देश में सुशासन की स्थापना करना हर कार्यकर्ता का दायित्व- ठाकुर

– कार्यकर्ताओं ने गजरा गियर्स चौराहा स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देवास। आप पार्टी द्वारा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले वीर सपूत शहीद भगतसिंह की 115वीं जयंती आप नेता निकिता सूर्यवंशी एवं जिला अध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय गजरा गियर्स चौराहा पर मनाई गई। शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर सुशासन की स्थापना करना हर पार्टी कार्यकर्ता का दायित्व है। वीर सपूतों की कुर्बानी को जाया नहीं जाने देना है। निस्वार्थ भाव से जनसेवा व देशसेवा करना ही आप पार्टी का उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय, बाजीराव पाटील, सुनील चौहान, जाकिर खान, हरिराम मालवीय, धर्मेंद्र चौहान, अविनाश जेठवा, भैरूसिंह प्रजापति, देवेंद्र बामनिया, फतह मोहम्मद शेख, आदिल खान आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला संगठन मंत्री एवं पार्टी के प्रवक्ता दीपक मालवीय ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button