धर्म-अध्यात्म

तिलक लगाकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद

Share

navratri

नवमी पर हवन-यज्ञ के साथ हुई पूर्णाहुति

शिप्रा (राजेश बराना)। नवमी पर भदौरिया कॉलोनी में नवमी पर भदौरिया परिवार व कॉलोनीवासियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। हवन-यज्ञ के साथ पूर्णाहुति की गई।

dewas news

रघुवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नवरात्रि पर्व घट स्थापना के साथ धूमधाम से मनाया गया। नौ दिन तक चले इस पर्व में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ गरबे का आयोजन भी हुआ। हवन-यज्ञ, पूजन में कई श्रद्धालु यजमान जोड़ों ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। शुक्रवार को नवमी पर कन्या भोज के साथ भंडारा किया गया।

dewas news

शिप्रा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई छोटी-छोटी कन्याओं को तिलक लगाया गया और कन्याओं ने आशीर्वाद दिया। सभी कन्याओं और आसपास से आए भक्तों को भोजन कराया गया। सभी ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में देवास, इंदौर और अन्य क्षेत्रों से आए भक्तगण उपस्थित थे।

dewas news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button