गरबा प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Posted by

dewas news

शिप्रा राजेश बराना। नवग्रह श्री शनिदेव मंदिर में मां शिप्रा नदी बचाओ समिति और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मां दुर्गा, मां अम्बे की पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इसमें छोटी और बड़ी बालिकाओं द्वारा माताजी के गीतों पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।

एकल नृत्य गरबा कार्यक्रम की निर्णायक प्रभा प्रजापति और कविता जोशी के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।प्रथम, द्वितीय तृतीय को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट दी गई। बड़ी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र और गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर नवग्रह श्री शनि देव मंदिर के पुजारी श्री जोशी, मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, कमल जोशी, विनय जोशी, सुमित जोशी, गौरव जोशी, सार्थव चौधरी, मयंक प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *