बापू और शास्त्रीजी जैसी सादगी अब राजनीति में नहीं

Posted by

Gandhi jayanti

– शहर कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

देवास। जिस शांति, अहिंसा, सद्भाव, सौहार्द और एकता के साथ बापू के बताए हुए मार्ग पर चलकर हमने आजादी पाई थी, सही मायने में हम आज बापू के बताए मार्ग से भटके हैं। आज हम भूल चुके हैं कि न जाने कितनी कुर्बानी और बलिदान के बाद हमें आजादी मिली।

हम सत्य और अहिंसा की बात तो करते हैं पर उस पर चलते नहीं है। जिस सादगी से बापू और शास्त्रीजी ने महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी आज सेवा ने एक नया रूप लिया है, ग्लैमरस राजनीति का दौर शुरू हुआ है जो दिखावा, बदला और अहंकार से परिपूर्ण है जो कि बापू, शास्त्री के सिद्धांतों के विपरीत है।

उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे राजेंद्र मालवीय, भगवानसिंह चावड़ा सहित वक्ताओं ने कहे।

इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम संकल्प ले कि हम बापू और शास्त्री जी के मार्ग पर चलकर सादगी, सद्भाव के साथ सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार कल्याणसिंह पवार ने माना। इस अवसर पर रेखा वर्मा, नजर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *